Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

एसपी का एक्शन : बर्दी का रौब दिखा रहे एसआई समेत तीन लाईन हाजिर, दो सिपाही सस्पेंड

एसपी का एक्शन : बर्दी का रौब दिखा रहे एसआई समेत तीन लाईन हाजिर, दो सिपाही सस्पेंड

वर्दी का रौब दिखा, शराब दुकान से थाने लाए कई पेटी दारू, उच्चाधिकारियों का नाम आते ही छोड़ा

केटी न्यूज / गाजीपुर 

कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भांवरकोल थाने पर नियुक्त दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित तथा एक दारोगा व अन्य दो सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जिसमें पुलिस की दबंगई व खाकी वर्दी की आड़ में अन्य कृत्य सामने आया है।

एसपी का एक्शन : बर्दी का रौब दिखा रहे एसआई समेत तीन लाईन हाजिर, दो सिपाही सस्पेंड

बता दें कि सिपाही रंजित कुमार व वीरेंद्र कुमार जो थाना भांवरकोल में तैनात हैं, उनके द्वारा सजना देशी शराब की दुकान पर सादे में पहुंचकर न सिर्फ सेल्समैन से अभद्रता की, बल्कि उसकी दुकान से 10 पेटी शराब जबरदस्ती पिकअप में लादकर थाने ले आए।

एसपी का एक्शन : बर्दी का रौब दिखा रहे एसआई समेत तीन लाईन हाजिर, दो सिपाही सस्पेंड

साथ ही बिना प्रभारी निरीक्षक को संज्ञान में लिए, शराब के दुकान स्वामी द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कहने पर थाने से छोड़ दिया गया। उनके ऊपर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही उपनिरीक्षक रवि प्रकाश, आरक्षी जितेंद्र शुक्ला तथा आरक्षी रोहित पांडेय को थाना भांवरकोल से पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। उक्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच बैठाई गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।