बिहार में राज्यसभा के पांचों सीटों पर एनडीए ने लहराया परचम, कांग्रेस के तीन व राजद के एक विधायक ने नही किया मतदान
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने महागठबंधन को क्लीन स्वीप कर लिया है। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत मिल गई है। जबकि महागठबंधन को एक बार फिर बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा है।
बिहार में राज्यसभा के पांचों सीटों पर एनडीए ने लहराया परचम, कांग्रेस के तीन व राजद के एक विधायक ने नही किया मतदान
केटी न्यूज/पटना
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने महागठबंधन को क्लीन स्वीप कर लिया है। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत मिल गई है। जबकि महागठबंधन को एक बार फिर बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले। वहीं रामनाथ ठाकुर को 42 वोट, शिवेश राम को 30 वोट और पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट, जबकि RJD के एडी सिंह को 37 वोट मिले हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने बीजेपी के पांचों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी प्रत्याशियों की जीत हुई है।

इस चुनाव में एनडीए ने मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के शिवेश कुमार राम को उम्मीदवार बनाया था। जिसमें सभी पांचों उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं राजद के उम्मीद्वार एड़ी सिंह को हार का सामना करना है। इनके जीत के लिए प्रतिपक्ष के नेता व राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया था। परन्तु अपनों ने ही उन्हें धोखा दिया।

विधानसभा में हुए मतदान में एनडीए के 202 विधायकों ने वोट डाला। वहीं महागठबंधन के केवल 37 विधायक ही मतदान करने पहुंचे। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, सुरेंद्र कुशवाहा, मनोहर प्रसाद सिंह और राजद विधायक फैसल रहमान मतदान नही किया।

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और इस बार राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। हालांकि चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए नतीजों पर सभी की नजर बनी हुई थी। विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के पास लगभग 35 विधायक हैं। इसी मजबूत गणित के चलते एनडीए ने राज्यसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल कर ली।

राज्यसभा चुनाव में 243 विधायकों को वोटिंग करना था। लेकिन राजद के एक और कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग से गायब रहे। लिहाजा कुल 239 विधायकों ने ही वोट डाला। काउंटिंग शुरू होते ही सारे वोटों की जांच की गई। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक सारे 239 वोट वैद्य पाये गये।
