Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

हिंदी दिवस पर लायंस क्लब ने आयोजित की भाषण प्रतियोगिता

सामाजिक संगठन लायंस क्लब छपरा टाउन द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर सेंट जोसेफ एकेडमी स्कूल में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिंदी दिवस पर लायंस क्लब ने आयोजित की भाषण प्रतियोगिता

केटी न्यूज़/छपरा

सामाजिक संगठन लायंस क्लब छपरा टाउन द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर सेंट जोसेफ एकेडमी स्कूल में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सेंटर पब्लिक स्कूल, कास्टरब्रिज पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ एकेडमी छपरा, गरखा स्कूल, सेंट माइकल गरखा, और विशेश्वर सेमिनरी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।

लायंस क्लब के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि हिंदी दिवस के मौके पर राष्ट्रभाषा के महत्व पर आधारित इस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने भाषणों के माध्यम से हिंदी की महत्वपूर्ण बातें प्रस्तुत कीं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक मंच प्रदान करना था, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सहकारिता की भावना का विकास हो सके, साथ ही स्कूल की सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उनकी रुचि और अपनत्व की भावना को बढ़ावा दिया जा सके। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य राखी गुप्ता, कुंवर जयसवाल, मयंक जयसवाल, गोविंद सोनी और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।