Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

स्नातकोत्तर परीक्षाफल की शीघ्रता से घोषणा की मांग, युवा शक्ति मोर्चा ने जेपीयू कुलपति को सौंपा मांगपत्र

सामाजिक संगठन युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर परमेंद्र कुमार वाजपेयी से मिला।

स्नातकोत्तर परीक्षाफल की शीघ्रता से घोषणा की मांग, युवा शक्ति मोर्चा ने जेपीयू कुलपति को सौंपा मांगपत्र

केटी न्यूज/छपरा

सामाजिक संगठन युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर परमेंद्र कुमार वाजपेयी से मिला। मोर्चा के सदस्यों ने स्नातकोत्तर सत्र 2020-22 के परीक्षाफल के प्रकाशन और पीजी सत्र 2023-25 के नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

इस संदर्भ में कुलपति ने गंभीरता से विचार करते हुए एक महीने के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया। युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अमित नयन ने कुलपति को बताया कि मई में आयोजित स्नातकोत्तर की परीक्षाओं के चार महीने बीत जाने के बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने की इच्छा रखने वाले छात्रों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। इस बैठक में युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा के महासचिव सद्दाब अहमद मजहरी, उपाध्यक्ष सरताज खान, सुमित कुमार सिंह, सुर्य प्रताप सिंह, नवनीत मुकुल और अन्य छात्र उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।