Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

केसठ प्रखंड प्रमुख पर पारित हुआ अविश्वास प्रस्ताव, गई कुर्सी

केसठ प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इस तरह लगभग मुन्ना सिंह की कुर्सी चली गई है। अब सिर्फ नए प्रखंड प्रमुख की पद संभालने की औपचारिकता रह गई है।

केसठ प्रखंड प्रमुख पर पारित हुआ अविश्वास प्रस्ताव, गई कुर्सी

- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर कराया गया मत विभाजन 

केटी न्यूज/केसठ 

केसठ प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इस तरह लगभग मुन्ना सिंह की कुर्सी चली गई है। अब सिर्फ नए प्रखंड प्रमुख की पद संभालने की औपचारिकता रह गई है। निर्वाचन आयोग आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा। मुन्ना सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 3 वोट मिले है। वही निवर्तमान प्रमुख मुन्ना सिंह व एक अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं हुए। सुबह से ही अविश्वास प्रस्ताव को ले प्रखंड में गहमा-गहमी का माहौल देखा गया। शनिवार को 12 बजे दिन में प्रखंड के मनरेगा भवन स्थित सभागार में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और फिर वोटिंग हुई।

जिसमे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 3 वोट मिले वही प्रमुख को 0 वोट प्राप्त हुआ। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। प्रमुख मुन्ना सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसमे मुन्ना सिंह के खिलाफ 3 वोट पड़े। अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को ले नावानगर थाने की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। वही बीडीओ ने कहा कि अविश्वास की प्रोसिडिंग डीएम डीपीआरओ, डीडीसी को भेज दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।