Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक
Keshav Times

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिला पदाधिकारी व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की मुख्य सुरक्षा दीवार, प्रवेश-निकास बिंदु, निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा बल की तैनाती का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, ऐसे में वेयरहाउस की सुरक्षा-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिला पदाधिकारी व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

-- सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता की की गई गहन जांच

केटी न्यूज/बक्सर।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की मुख्य सुरक्षा दीवार, प्रवेश-निकास बिंदु, निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा बल की तैनाती का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, ऐसे में वेयरहाउस की सुरक्षा-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिला पदाधिकारी व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

जिलाधिकारी और एसपी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, स्टोरेज क्षमता एवं लाइव फीड की जांच की। सभी कैमरों के सुचारू रूप से कार्यरत पाए जाने पर अधिकारियों ने संतोष जताया, साथ ही यह भी निर्देश दिया कि कैमरों की नियमित मेंटेनेंस रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त, अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने फायर सेफ्टी उपकरणों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बदलने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

वेयरहाउस की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था तथा वैकल्पिक पावर बैकअप की स्थिति भी निरीक्षण का प्रमुख बिंदु रहा। जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया कि परिसर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं तकनीकी उपकरणों की नियमित देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने यह भी कहा कि वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें अत्यंत संवेदनशील होती हैं, इसलिए उनके संरक्षण में सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि आगामी चुनावी गतिविधियों को देखते हुए वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर मजबूत रखा जाए, ताकि ईवीएम-वीवीपैट से संबंधित सामग्री पूर्णतः सुरक्षित रहे और भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिला पदाधिकारी व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।