Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह
Keshav Times

केसठ में 860 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

लोक सभा चुनाव के ऐलान होते ही प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी चुनाव को ले तैयारियो में जुट गए है। स्वच्छ एवं भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर प्रशासन द्वारा रोको टोको अभियान, रात्रि दिवा व रात्रि गश्त सहित कई अन्य अभियान चलाया जा रहा है। वही प्रशासन के द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर तरह-तरह की जागरूकता अभियान लगातार चलाई जा रही है।

केसठ में 860 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

- लोकतंत्र के महापर्व का भागीदार बनने को ले उत्साहित है युवा मतदाता

प्रकाश कुमार बादल/केसठ

केसठ में 860 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

लोक सभा चुनाव के ऐलान होते ही प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी चुनाव को ले तैयारियो में जुट गए है। स्वच्छ एवं भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर प्रशासन द्वारा रोको टोको अभियान, रात्रि दिवा व रात्रि गश्त सहित कई अन्य अभियान चलाया जा रहा है। वही प्रशासन के द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर तरह-तरह की जागरूकता अभियान लगातार चलाई जा रही है।

केसठ में 860 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

जिसमें महिला पुरुष दोनों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को अपने क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को ले टास्क भी दिए जा रहे है। प्रशासन का कहना है कि अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र की इस महापर्व को मनाए और लोकतंत्र को मजबूत करें।

केसठ में 860 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

साथ की अपने मत का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधित्व करने वाले को चुने। चुनाव आयोग के द्वारा नया वोटर लिस्ट भी जारी कर दी गई। केसठ में कुल 26 हजार 576 मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में प्रकाशित की गई है। जिसमे 13 हजार 782 पुरुष और 12 हजार 794 महिलाए शामिल है।

केसठ में 860 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

इतना प्रतिशत बढ़े मतदाता

प्रकाशित नए वोटर लिस्ट के अनुसार केसठ में कुल 33 प्रतिशत यानी 860 मतदाता बढ़े है। जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। नये मतदाताओं में लोकतंत्र के इस महापर्व का भागीदार बनने को लेकर हर्ष व्याप्त है। युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है। युवा मतदाताओं ने कहा कि वे हर हाल में अपने पहले चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

केसठ में 860 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

घर बैठे दिव्यांग डालेंगे वोट

26 हजार 576 मतदाताओं में से 36 दिव्यांग मतदाता भी है जो घर बैठे वोट डालेंगे। इनका मतदान पोस्टल बैलेट से कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। वही 2019 के लोक सभा चुनाव में कुल 25 हजार 716 मतदाता थे जिसमे से 51.57 प्रतिशत ने अपने मत का प्रयोग किया था।

केसठ में 860 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

इतने मतदान केन्द्रों पर पड़ेंगे वोट

प्रखंड में लोक सभा चुनाव को ले मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन पूरी कर ली गई है। कुल 26 मतदान केन्द्रों के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट को ला एंड ऑडर बनाए रखें के लिए नियुक्ति कर दी गई है।

क्या कहते है सहायक निर्वाचन पदाधिकारी

केसठ में 860 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में 73.33 प्रतिशत मत पड़ने का संभावना है। साथ की मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड के लोगों से आग्रह किया की 1 जून को अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर जाए और वोट डाले।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।