Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

चेन्नई में कमाने गया था पति, इधर गांव में पत्नी ने ने खत्म कर ली जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

राजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब तीन बच्चों की मां कंचन देवी (25 वर्ष) का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

चेन्नई में कमाने गया था पति, इधर गांव में पत्नी ने ने खत्म कर ली जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई में कमाने गया था पति, इधर गांव में पत्नी ने ने खत्म कर ली जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज़/बक्सर 

कंचन देवी के पति धर्मेंद्र राजभर परिवार की रोजी-रोटी के लिए चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता है। इधर कंचन गांव में अपने तीन छोटे बच्चों और 16 वर्षीय बहन के साथ रह रही थी। गुरुवार रात वह रोज की तरह परिवार के साथ खाना खाकर बच्चों और बहन के साथ सोने चली गई थी। देर रात सुनसान होने पर उसने दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से झूल कर जान दे दी।

चेन्नई में कमाने गया था पति, इधर गांव में पत्नी ने ने खत्म कर ली जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

सुबह उसकी बहन की नींद खुली तो उसने यह खौफनाक नजारा देखा और जोर-जोर से चीखने लगी। शोर सुनकर बच्चे और घरवाले दौड़े और देखा कि कंचन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर राजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर मामले की छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं।

चेन्नई में कमाने गया था पति, इधर गांव में पत्नी ने ने खत्म कर ली जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक कंचन का किसी से कोई विवाद नहीं था। इसलिए यह आत्महत्या रहस्य बनी हुई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर वह कौन सा कारण था जिसने एक मां को ऐसा कठोर कदम उठाने को मजबूर किया। पति धर्मेंद्र राजभर घटना की खबर मिलते ही चेन्नई से गांव के लिए रवाना हो गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।

चेन्नई में कमाने गया था पति, इधर गांव में पत्नी ने ने खत्म कर ली जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।