भारतीय जनता पार्टी की बुथ सशक्तिकरण समीक्षा बैठक सिकरौल में संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत गुरुवार सिकरौल भावनाथ मंदिर परिसर में बुथ सशक्तिकरण को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के मंडल स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी की बुथ सशक्तिकरण समीक्षा बैठक सिकरौल में संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

केटी न्यूज/नावानगर 

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत गुरुवार सिकरौल भावनाथ मंदिर परिसर में बुथ सशक्तिकरण को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के मंडल स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एकजुटता एवं सक्रियता से ही पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी। पार्टी के अनुमंडल प्रभारी मुन्ना यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ष्बुथ जीतने का संकल्प ही पार्टी की जीत का आधार है।ष् वहीं, जिला मंत्री रेखा देवी ने महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में पार्टी की रीति-नीति और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता डुमरांव विधानसभा प्रभारी हरे राम गुप्ता ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू ने की। इस दौरान बेलहरी पंचायत संयोजक डॉ. शंकर दयाल सिंह भाजपा जिला मंत्री रेखा देवी, सोनवर्षा मंडल अध्यक्ष पिंकू चौबे समेत तमाम मंडल पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।