Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बक्सर के ईओ आशुतोष गुप्ता बनाये गए सदर सीवान एसडीएम व केके उपाध्याय बने पीरों एसडीएम

बेगूसराय के उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर को नगर आयुक्त बेगूसराय नगर नगर निगम बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे डा. प्रदीप कुमार पूर्वी चंपारण के उप विकास आयुक्त बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव आशीष नारायण को राजगीर का एसडीओ बनाया गया है। नालंदा में वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात कृष्ण कुमार को पीरो के एसडीओ की जिम्मेवारी दी गयी है। महराजगंज केएसडीओ अनिल कुमार बेगूसराय सदर के एसडीओ बनाए गए हैं। वरीय उप समाहर्ता पश्चिम चंपारण निधि राज को एसडीओ, मढ़ौरा बनाया गया है। बक्सर में नगर कार्यपालक अधिकारी के रूप में तैनात आशुतोष गुप्ता को एसडीओ सिवान सदर की जिम्मेवारी दी गयी है।

बक्सर के ईओ आशुतोष गुप्ता बनाये गए सदर सीवान एसडीएम व केके उपाध्याय बने पीरों एसडीएम

बक्सर के ईओ आशुतोष गुप्ता बनाये गए सदर सीवान एसडीएम व केके उपाध्याय बने पीरों एसडीएम

केटी न्यूज/पटना 

बिहार बिधान चुनाव से पूर्व एक बार फिर से सरकार ने बड़े पैमानें पर आईएएस व एसडीए का तबादला किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2022 बैच के अधिकारी एवं सोनपुर के एसडीओ आशीष कुमार को पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 19 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। जिनमें17 अनुमंडलों में नए एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) बनाया गया है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबध में अलग-अलग अधिसूचना जारी की। बिप्रसे के पदाधिकारियों में मूल कोटि, उप सचिव, अपर समाहर्त्ता और संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें सोमेश बहादुर माथुर को बेगूसराय का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, डॉ. प्रदीप कुमार को मोतिहारी का डीडीसी सह सीईओ, जिला परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

बक्सर के ईओ आशुतोष गुप्ता बनाये गए सदर सीवान एसडीएम व केके उपाध्याय बने पीरों एसडीएम

बेगूसराय के उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर को नगर आयुक्त बेगूसराय नगर नगर निगम बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे डा. प्रदीप कुमार पूर्वी चंपारण के उप विकास आयुक्त बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव आशीष नारायण को राजगीर का एसडीओ बनाया गया है। नालंदा में वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात कृष्ण कुमार को पीरो के एसडीओ की जिम्मेवारी दी गयी है। महराजगंज केएसडीओ अनिल कुमार बेगूसराय सदर के एसडीओ बनाए गए हैं। वरीय उप समाहर्ता पश्चिम चंपारण निधि राज को एसडीओ, मढ़ौरा बनाया गया है। बक्सर में नगर कार्यपालक अधिकारी के रूप में तैनात आशुतोष गुप्ता को एसडीओ सिवान सदर की जिम्मेवारी दी गयी है।

बक्सर के ईओ आशुतोष गुप्ता बनाये गए सदर सीवान एसडीएम व केके उपाध्याय बने पीरों एसडीएम

भूमि सुधार उप समाहर्ता, बांका, वंदना सिन्हा को एसडीओ बेलसंड के रूप में पदस्थापित किया गया है। वरीय उप समाहर्ता, सिवान आनंद कुमार सीतामढ़ी सदर के एसडीओ बनाए गए हैं। खगड़िया के अनुमंडलाधिकारी अमित अनराद नवादा के एसडीओ का जिम्मा दिया गया है। जहानाबाद के जिला भू अर्जन पदाधिकारी शशांक राज को अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौैल, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद, अनिता सिन्हा को एसडीओ महराजगंज बनाया गया है।

बक्सर के ईओ आशुतोष गुप्ता बनाये गए सदर सीवान एसडीएम व केके उपाध्याय बने पीरों एसडीएम

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बखरी, दीपक कुमार को एसडीओ जयनगर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जगदीशपुर, प्रवीण कुंदन को एसडीओ, टेकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, रोसड़ा, अमित कुमार को एसडीओ भभुआ सदर बनाया गया है। भूमि सुधार उप समाहर्ता, मंझौल, अमित राजन को एसडीओ दाउदनगर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, महनार, स्निग्धा नेहा को एसडीओ, सोनपुर, वरीय उप समाहर्ता, कटिहार, रवि प्रकाश को एसडीओ अररिया सदर तथा वरीय उप समाहर्ता, पटना नितेश कुमार को एसडीओ छपरा सदर बनाया गया है। सोनपुर के अनुमंडलाधिकारी व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशीष कुमार को पटना नगर निगम का अपर नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है।

बक्सर के ईओ आशुतोष गुप्ता बनाये गए सदर सीवान एसडीएम व केके उपाध्याय बने पीरों एसडीएम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।