Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

मुख्यमंत्री की हर यात्रा से विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल होती है-सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा पर निकले हैं।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर शुभकामनाएँ दी।गांधी की धरती चंपारण से मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू हुई है।

मुख्यमंत्री की हर यात्रा से विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल होती है-सम्राट चौधरी
Samrat Chaudhary

केटी न्यूज़/पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा पर निकले हैं।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर शुभकामनाएँ दी।गांधी की धरती चंपारण से मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू हुई है। सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं।इसके बाद भाजपा के सम्राट व बिहार के डिप्टी सीएम ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला है।

मुख्यमंत्री की हर यात्रा से विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल होती है-सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिनके राज में पूरे राज्य में विकास ठप था, दहशत के कारण बाजार शाम होते बंद हो जाते थे और सरकार के खजाने में कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं होते थे, उन लोगों को प्रगति यात्रा से बड़ी तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा से मिले अनुभव के बाद विकास की गति और तेज होगी।

मुख्यमंत्री की हर यात्रा से विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल होती है-सम्राट चौधरी

सम्राट ने कहा कि यदि सर्दी के मौसम की चिंता किए बिना वे जनता के बीच जा रहे हैं, तो यह बिहार की प्रगति के लिए उनकी दृढसंकल्प शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हर यात्रा से विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल होती है, लोगों से फीडबैक मिलता है और यह साफ पता चलता है कि बिहार लालू प्रसाद के राज से कितना आगे निकल चुका है। राजद के लोग प्रगति यात्रा के आईने में अपना चेहरा नहीं देखना चाहते । 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।