200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की एक साथ बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में कराया भर्ती

रविवार की दोपहर के भोजन करने के बाद जवानों की तबियत बिगड़ी है। तब से पुलिस के जवानों को उलटी और दस्त शुरू हो गए।

200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की एक साथ बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में कराया भर्ती
Crime

केटी न्यूज़/बिहार

रविवार की दोपहर के भोजन करने के बाद जवानों की तबियत बिगड़ी है। तब से पुलिस के जवानों को उलटी और दस्त शुरू हो गए।बिहार के सुपौल जिले में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की एक साथ तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12वीं एवं 15 वी बटालियन में ट्रेनिंग के लिए लगभग 200 जवान आए हुए हैं। यहीं पर इनकी तबीयत बिगड़ गई। अब उन्हें इलाज के लिए वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रात 9 बजे तक 200 जवान गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे

पुलिस जवान मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार ट्रेनिंग के दौरान खाना खराब मिल रहा था।  इस खाने का लगातार जवानों के द्वारा विरोध किया जा रहा था। इससे रविवार को खाना खाने के बाद ट्रेनिंग कर रहे जवानों की तबियत बिगड़ने लगी।साथ ही पुलिस जवान मुकेश कुमार ने बताया कि जब वहां बाकी साथी पहुंचे तो खाना बनाने की जगह पर सल्फास की पुड़िया देखी गई। इससे स्पष्ट होता है कि सभी जवानों की हत्या करने की कोशिश की गई है। रविवार दोपहर से लगातार जवानों के तबियत बिगड़ने का सिलसिला जारी है। 

इलाज के दौरान मात्र एक डॉक्टर होने के चलते बीमार होने की संभावना में अनुमंडल अस्पताल पहुंचे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस जवानों का कहना था कि इतने बड़े अस्पताल में मात्र एक डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। ये इलाज होते-होते सुबह हो जाएगा। इतने समय में किसकी जान बचेगी और कौन रहेगा ये कहना मुश्किल है? इसी क्रम में कई जवानों ने बताया कि अस्पताल में किसी भी दवाई की सुविधा नहीं है। सभी को अपनी दवा खुद खरीदकर लानी पड़ रहा है।