Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-सीतामढ़ी के दो छात्र करेंगे ISRO की सैर,जाने क्यों मिला दोनों को यह सुनहरा मौका

बिहार के सीतामढ़ी जिले के दो छात्रों ने शहर और अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया।दिव्या भारती और मोंटी कुमार को इसरो की सैर करने का मौका मिलने जा रहा है।

बिग ब्रेकिंग-सीतामढ़ी के दो छात्र करेंगे ISRO की सैर,जाने क्यों मिला दोनों को यह सुनहरा मौका
ISRO

बिग ब्रेकिंग-सीतामढ़ी के दो छात्र करेंगे ISRO की सैर,जाने क्यों मिला दोनों को यह सुनहरा मौका

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/सीतामढ़ी

बिहार के सीतामढ़ी जिले के दो छात्रों ने शहर और अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया।दिव्या भारती और मोंटी कुमार को इसरो की सैर करने का मौका मिलने जा रहा है।मैट्रिक की परीक्षा में जिला टॉपर रहे जिले के दो बच्चों का चयन इसरो की सैर करने का मौका मिलने से उनके परिवार के लोगों के आलावा जिला शिक्षा विभाग भी काफी खुश है। ये दोनों बच्चे सरकारी खर्च पर बेंगलुरु स्थित इसरो की सैर करेंगे।यह पहली बार है कि जिले के किसी छात्र को यह सुनहरा मौका मिल रहा है। 

बिग ब्रेकिंग-सीतामढ़ी के दो छात्र करेंगे ISRO की सैर,जाने क्यों मिला दोनों को यह सुनहरा मौका

मोंटी कुमार जनता हाई स्कूल, परसौनी से मैट्रिक परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का टॉपर रहा था। वर्तमान में वह इंटरमीडिएट कक्षा में विज्ञान संकाय से पढ़ाई कर रहा है। दिव्या भारती का चयन इसरो का सैर करने के लिए हुआ है। दिव्या भारती कमला बालिका उच्च विद्यालय, डुमरा से मैट्रिक की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का दूसरा का टॉपर बनी थी। वर्तमान में दिव्या साइंस फैकेल्टी से इंटरमीडिएट की कक्षा में पढ़ाई कर रही है।

बिग ब्रेकिंग-सीतामढ़ी के दो छात्र करेंगे ISRO की सैर,जाने क्यों मिला दोनों को यह सुनहरा मौका

मोंटी के पिता कामेश्वर चौधरी बताते हैं कि मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्हें दो बेटे और दो बेटियां है। बच्चों की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ा। इसी का परिणाम है आज मोंटी को इसरो जैसे जगह पर भ्रमण करने का मौका मिला है। वहीं दिव्या भारती के पिता राम कैलाश साह निराला बताते हैं उन्हें चार बेटियां और एक बेटा है। फैक्ट्री में काम करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वे पढ़ाई को सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं। दिव्या बेटी होते हुए भी सपने को साकार कर रही है। दिव्या ने पूरे परिवार एवं समाज को गौरवान्वित किया है। चाहे जो सितम झेलना पड़े बच्चों के पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दूंगा।

बिग ब्रेकिंग-सीतामढ़ी के दो छात्र करेंगे ISRO की सैर,जाने क्यों मिला दोनों को यह सुनहरा मौका

मोंटी और दिव्या का चयन इसरो का सैर करने के लिए किया गया है, इसकी सूचना मिलते ही दोनों चयनित बच्चों में उत्साह है।इसके साथ ही उनके घरों में खुशी है। मोंटी और दिव्या ने बताया कि सरकार की यह पहल उन्हें उत्साहित कर रही है। इसरो जैसे अनुसंधान संगठन के कार्यों को देखने का मौका मिलेगा।ये दोनों छात्र बेंगलुरु में जाकर इसरो की बहुत सारी गतिविधियों से अवगत होंगे। साथ ही इसरो द्वारा विभिन्न क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।