Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

बीमा भारती ने दिया इस्तीफा

विधायक बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया

बीमा भारती ने दिया इस्तीफा
Bima Bharti resigned

केटी न्यूज़/बिहार

लोकसभा चुनाव 2024 में एक से बढ़कर एक तड़के लग रहे है।अब बिहार में जनता दल यूनाइटेड  को बड़ा झटका लग गया है क्योंकि विधायक बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफे के बाद बीमा भारती के राष्ट्रीय जनता दल  जॉइन करने की चर्चा है।

बीमा भारती ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में ये बड़ी टूट है।उन्होंने इस्तीफा देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।उनके आरजेडी के साथ संपर्क होने की भी चर्चा तेज थी।बीमा भारती पिछले कुछ समय से बगावती तेवर दिखा रही थीं।बीमा भारती रूपौली से जदयू विधायक हैं। वह दो बार मंत्री भी रह चुकी हैं।बीमा भारती के पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से पहले ही पप्पू यादव इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। ऐसे में इंडिया महागठबंधन के सामने चुनौती खड़ी हो जाएगी।

बीमा भारती ने दिया इस्तीफा

दो पूर्व विधायक भी दे चुके हैं इस्तीफा 

बीमा भारती के साथ ही दरभंगा के दो पूर्व विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। जिन दो पूर्व विधायकों ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की है, उसमें जाले के पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद और केवटी से पूर्व विधायक डॉ. फराज फातिमा शामिल हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।