Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बापू परीक्षा सेंटर पर हुई 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को आयोग ने किया रद्द

शुक्रवार को पटना के 'बापू परीक्षा सेंटर' पर हुई 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को आयोग ने रद्द कर दिया है।पेपर लीक की खबरों के बीच यह बड़ा फैसला लिया गया है।

बापू परीक्षा सेंटर पर हुई 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को आयोग ने किया रद्द
Bihar Education

केटी न्यूज़/पटना

शुक्रवार को पटना के 'बापू परीक्षा सेंटर' पर हुई 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को आयोग ने रद्द कर दिया है।पेपर लीक की खबरों के बीच यह बड़ा फैसला लिया गया है।बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में बड़ा उलटफेर हुआ है। पटना के बापू परीक्षा भवन में हुई परीक्षा रद्द कर दी गई है।

बापू परीक्षा सेंटर पर हुई 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को आयोग ने किया रद्द

पटना के बापू परीक्षा भवन में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी और हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद पटना DM ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर BPSC ने बापू परीक्षा भवन की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। परीक्षा में हंगामा और गड़बड़ी की खबरों के बाद पटना जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने यह फैसला लिया।

बापू परीक्षा सेंटर पर हुई 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को आयोग ने किया रद्द

आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जल्द ही नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। रद्द परीक्षा के बावजूद, सभी परीक्षार्थियों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। आयोग अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने बताया कि तकनीकी टीम ने हंगामा करने और अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर ली है। बुकलेट और अटेंडेंस शीट लूटने और फाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।