Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

तीन बच्चों को हृदय के ऑपरेशन के लिए हवाई जहाज से भेजा गया गुजरात

बाल हृदय योजना के तहत जिले के तीन बच्चों के हृदय के ऑपरेशन के लिए बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। तीन बच्चों में आरा निवासी कृषा प्रकाश, पीरो निवासी अंकित कुमार और आरा में करमन टोला के रहने वाली धनश्री कुमारी को भेजा गया....

तीन बच्चों को हृदय के ऑपरेशन के लिए हवाई जहाज से भेजा गया गुजरात

तीन बच्चों को हृदय के ऑपरेशन के लिए हवाई जहाज से भेजा गया गुजरात

केटी न्यूज/आरा। 

बाल हृदय योजना के तहत जिले के तीन बच्चों के हृदय के ऑपरेशन के लिए बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। तीन बच्चों में आरा निवासी कृषा प्रकाश, पीरो निवासी अंकित कुमार और आरा में करमन टोला के रहने वाली धनश्री कुमारी को भेजा गया । इन तीनों को हृदय के ऑपरेशन के लिए श्री सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।

तीन बच्चों को हृदय के ऑपरेशन के लिए हवाई जहाज से भेजा गया गुजरात

 

बाल हृदय योजना राज्य सरकार के सात निश्चय में से एक है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शून्य से 18 वर्ष के बीमार बच्चों की पहचान कर उनका निरूशुल्क इलाज कराया जाता है। इन बीमार बच्चों में से भी हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को बाल हृदय योजना के तहत संचालित पोर्टल पर आरबीएसके के जिला समन्वयक की ओर से निबंधन किया जाता है।

तीन बच्चों को हृदय के ऑपरेशन के लिए हवाई जहाज से भेजा गया गुजरात

 

इसके बाद उन बच्चों को बाल हृदय योजना के तहत पटना में लगने वाले कैम्प में भेजा जाता है। वहां श्री सत्य साई अस्पताल अहमदाबाद से आये चिकित्सकों की टीम की ओर से उन बच्चों की जांच की जाती है। ऑपरेशन के योग्य पाये जाने पर उनका नाम आपरेशन योग्य बच्चों की सूची में शामिल कर लिया जाता है।

तीन बच्चों को हृदय के ऑपरेशन के लिए हवाई जहाज से भेजा गया गुजरात

इसके बाद सूची के अनुसार बच्चों को हवाई जहाज से अहमदाबाद भेजकर बच्चों का आपरेशन कराया जाता है। बच्चों के पहचान से इलाज तक, घर से आने-जाने का खर्च की सारी सेवाएं राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क प्रदान की जाती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।