मछली पकड़ने नौका पर गया किशोर गंगा में डूबा, शव ढूंढने का प्रयास जारी

मछली पकड़ने नौका पर गया किशोर गंगा में डूबा, शव ढूंढने का प्रयास जारी

- चौसा के महादेवा घाट की है घटना, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

केटी न्यूज/बक्सर 

मुफस्सिल थाना के चौसा महादेवा घाट स्थित गंगा नदी में नाविकों के साथ मछली पकड़ने गया 16 वर्षीय किशोर अचानक से नदी के गहरे पानी मे नौका से गिर पड़ा। जिससे वह नदी में डूब गया। इसकी जानकारी थोड़े देर बाद मछुवारे को हुई तो वह अपने साथ अगल-बगल के नाविकों को बोला, नाविक व स्थानीय गोताखोरों द्वारा ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। घटना रविवार की शाम सात बजे की है।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही, घटना की सूचना परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इधर, घटना की सूचना पर महादेवा घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। खबर लिखे जाने तक किशोर को ढूंढने का प्रयास जारी रहा।परिजनों ने बताया उक्त किशोर चौसा मल्लाह टोली निवासी बबन चौधरी का पुत्र अमित कुमार है। वह किसी मुहल्ले के युवक के साथ नौके पर मछली पकड़ने चला गया।

वह महादेवा घाट के सामने जाल से मछली पकड़ रहे थे। जाल डालते समय वह असंतुलित हो गया। जहा वह नौके से अचानक गिर पड़ा। जिससे वह गंगा में डूब गया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रिजवान खान द्वारा चौसा सीओ व मुफस्सिल पुलिस को दी गई। अमित तीन भाइयों में बड़ा था।