Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

युवा सपनों का अंत, भर्ती की तैयारी कर रहे चुनु चौबे की दौड़ के दौरान मौत

युवा सपनों का अंत, भर्ती की तैयारी कर रहे चुनु चौबे की दौड़ के दौरान मौत

युवा सपनों का अंत, भर्ती की तैयारी कर रहे चुनु चौबे की दौड़ के दौरान मौत

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली गाँव में सोमवार की सुबह उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय युवक चुनु चौबे की अचानक मौत हो गई। गाँव के सरस्वती विद्या मंदिर मैदान से लेकर दलसागर खेल मैदान तक रोजाना अभ्यास करने वाले चुनु के सपनों का अंत दौड़ के दौरान ही हो गया।

युवा सपनों का अंत, भर्ती की तैयारी कर रहे चुनु चौबे की दौड़ के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, चुनु चौबे, पिता ऋषिकेश चौबे, अहिरौली निवासी, सोमवार की सुबह दौड़ लगाते समय अचानक मैदान में गिर पड़ा। साथियों और छोटे भाई ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी मौत हृदयाघात से हुई है।

युवा सपनों का अंत, भर्ती की तैयारी कर रहे चुनु चौबे की दौड़ के दौरान मौत

चुनु का सपना सेना में भर्ती होकर देशसेवा करना था। वह हाल ही में बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर चुका था और अगले चरण की तैयारी में जुटा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह तीन भाइयों में माझिल था। बड़ा भाई सीआईएसएफ में कार्यरत है, जबकि छोटा भाई उसके साथ ही अभ्यास करता था।

युवा सपनों का अंत, भर्ती की तैयारी कर रहे चुनु चौबे की दौड़ के दौरान मौत

गांव के लोग चुनु को मिलनसार और हँसमुख स्वभाव का बताते हैं। उसकी अकाल मौत से गाँव ही नहीं, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गईं। जो बेटा घर और समाज की उम्मीदों का सहारा माना जा रहा था, उसकी चिता की तैयारी ने सभी को भीतर तक झकझोर दिया।

युवा सपनों का अंत, भर्ती की तैयारी कर रहे चुनु चौबे की दौड़ के दौरान मौत

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनु जैसे होनहार युवाओं की अचानक मौत इस बात की ओर इशारा करती है कि कठोर अभ्यास और प्रतियोगी तैयारियों के बीच स्वास्थ्य की जाँच भी जरूरी है। चुनु की विदाई ने न सिर्फ एक परिवार को गहरे ग़म में डाल दिया, बल्कि पूरे गाँव को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सपनों से भरी जवानी इतनी जल्दी कैसे बुझ गई।

युवा सपनों का अंत, भर्ती की तैयारी कर रहे चुनु चौबे की दौड़ के दौरान मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।