Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

डुमरांव में मनाई गई संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य की जयंति

डुमरांव के एक निजी सभागार में सोमवार को संविधान निर्मात्री समिति के अहम सदस्य रहे स्व. डॉ. रत्नप्पा भरप्पा की 116वीं जयंति धूम-धाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता भागीदारी पार्टी ( पी ) के जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद प्रजापति ने तथा मंच संचालन डुमरांव विस क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. रविशंकर प्रसाद ने किया।

डुमरांव में मनाई गई संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य की जयंति

डुमरांव में मनाई गई संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य की जयंति

केटी न्यूज/डुमरांव

वक्ताओं ने इस दौरान स्व. भरप्पा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कहा कि वे संविधान निर्मात्री समिति के अहम सदस्य थे। वक्ताओं ने कहा कि स्व. भरप्पा संवधिान निर्माण के साथ ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय थे। उनके अंदर राष्ट्रीयता की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वक्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि उनके सिद्धांतो पर चलकर ही समाज में समरसता तथा युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना भरी जा सकती है। 

डुमरांव में मनाई गई संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य की जयंति

मौके पर भागीदारी पार्टी ( पी ) के बक्सर विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति, ब्रह्मपुर विधानसभा अध्यक्ष अवधेश प्रसाद प्रजापति, डुमरांव प्रखंड अध्यक्ष गुड्डु कुमार प्रजापति, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष निशा प्रजापति, नावानगर प्रखंड अध्यक्ष गोविंद पंडित, डॉ. संजय कुमार प्रजापति, नगर सचिव अर्जुन प्रजापति, नंदजी प्रजापति, दीपक प्रजापति समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

डुमरांव में मनाई गई संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य की जयंति

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।