बुद्ध के विचारों से विश्व शांति का संदेश, सम्राट अशोक की विरासत को सहेजने पर जोर

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व आईएएस मनीष कुमार वर्मा के राजपुर प्रखंड क्षेत्र के दौरे के दौरान रविवार को राजनीतिक जनसंपर्क के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों की झलक भी देखने को मिली। मंगरांव-सगरांव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बुद्ध के विचारों से विश्व शांति का संदेश, सम्राट अशोक की विरासत को सहेजने पर जोर

__ मंगरांव के बुद्ध विहार पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, ग्रामीणों से संवाद कर विकास और युवाओं के अवसरों पर की चर्चा

केटी न्यूज/राजपुर।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व आईएएस मनीष कुमार वर्मा के राजपुर प्रखंड क्षेत्र के दौरे के दौरान रविवार को राजनीतिक जनसंपर्क के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों की झलक भी देखने को मिली। मंगरांव-सगरांव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल कुशवाहा एवं राधेश्याम कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की।मंगरांव पहुंचने से पूर्व मनीष कुमार वर्मा ने खरहना, भरखरा, देवढ़िया समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं और क्षेत्र की जरूरतों की जानकारी ली।

इसके बाद वे मंगरांव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार सह शोध संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की तथा परिसर का निरीक्षण करते हुए इसके विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर कई सुझाव दिए।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश शांति, समानता और समतामूलक समाज की स्थापना से जुड़ा है। वर्तमान समय में भी दुनिया को इन विचारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर शांति और सुरक्षा कायम करने के लिए बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना जरूरी है।

उन्होंने सम्राट अशोक के जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले समय में ऐसे स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा।वर्मा ने युवाओं और छात्रों के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए विभिन्न खेल विधाओं में युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।मौके पर युवा जदयू नेता मोहित कुशवाहा, जयप्रकाश पटेल, दुर्गा देवी, आसनारायण सिंह, गोबर्धन सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र सिंह, तुलसी राम, मोहन राय, दीनानाथ सिंह, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।