Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Keshav Times

मुस्लिमों की धार्मिक आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं- भाकपा माले

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भाकपा माले और इंसाफ़ मंच ने डुमरांव में प्रदर्शन मार्च निकाला। गुरुवार को राज्य स्तरीय आह्वान पर आयोजित यह मार्च डुमरांव के महरौरा मोड़ से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद गेट पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया।

मुस्लिमों की धार्मिक आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं- भाकपा माले

- भाकपा माले ने वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग करते हुए शहर में निकाला आक्रोश मार्च

केटी न्यूज/डुमरांव  

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भाकपा माले और इंसाफ़ मंच ने डुमरांव में प्रदर्शन मार्च निकाला। गुरुवार को राज्य स्तरीय आह्वान पर आयोजित यह मार्च डुमरांव के महरौरा मोड़ से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद गेट पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया।

मुस्लिमों की धार्मिक आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं- भाकपा माले

मौके पर भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह बक्सर जिला सचिव नवीन कुमार ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून संविधान पर खुला हमला है। इनका कहना है कि संशोधित कानून मुस्लिम समाज के धार्मिक आजादी पर हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीतीश कुमार की जेडीयू, चिराग पासवान की एलजेपी (आर) और जीतनराम मांझी की हम ने वक्फ कानून का समर्थन कर देश के गंगा जमुनी तहजीब को नष्ट किया है।

मुस्लिमों की धार्मिक आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं- भाकपा माले

आगामी चुनाव में जनता सबक सिखाने का काम करेगी। सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि हम संविधान बचाने निकले हैं, आओ हमारे साथ चले, सांप्रदायिक व संविधान विरोधी वक्फ संशोधित कानून वापस लो, संविधान पर हमला नहीं चलेगा, मुस्लिम समाज के धार्मिक आजादी पर हमला नहीं सहेगें, फासिस्ट भाजपा हो बर्बाद, मुस्लिमो पर हमला नहीं सहेगें, गरीबों पर हमला नहीं सहेगें, आदिवासियों पर हमला नहीं सहेगें, मुस्लिम तो बहाना है

मुस्लिमों की धार्मिक आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं- भाकपा माले

दलित इसाई पर निशाना है, सहित अन्य नारों के साथ विरोध जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वक्फ़ संशोधित कानून मुस्लिम समाज का सिर्फ सवाल नहीं लोकतांत्रिक सवाल है, एक तरफ कंपनी राज में दशकों से बसें लोगों को उजाड़ने के लिए कानून बन रहे हैं तो दूसरी तरफ मुस्लिम समाज के वक्फ की जमीन को हड़पने के लिए यह संशोधित कानून लेकर केन्द्र सरकार लायी है।

मुस्लिमों की धार्मिक आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं- भाकपा माले

वक्ता धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला वक्फ संशोधित कानून बीजेपी को अगर नीतीश- चिराग- मांझी का साथ न मिला होता तो मोदी सरकार के लिए बिल को पास कराना आसान नहीं था। मोदी सरकार का मकसद सिर्फ मुसलमानों से नफरत फैलाना और हिंदुत्व की विचारधारा लागू करना है, जिसमें नीतीश-चिराग-मांझी ने बीजेपी की मदद करने का काम किया है।

मुस्लिमों की धार्मिक आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं- भाकपा माले

सभा को माले के जाबिर कुरैशी, बाबूलाल राम और मोहम्मद समीर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इंसाफ मंच के जिला सचिव जाबिर कुरैशी, जिला अध्यक्ष महफूज, अंबेडकर विचार मंच के बाबूलाल राम, इनौस नेता प्रभात, शैलेन्द्र पासवान, अनिल राय, माले नेता सुरेश यादव, ओम प्रकाश पाल, मो. समीर, नासिर हुसैन, रिंकू कुरैशी, मंसफ सहित कई युवा शामिल थे।

मुस्लिमों की धार्मिक आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं- भाकपा माले

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।