शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : सुरेश कुमार

पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय हरिजी के हाता, डुमरांव में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान सह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं एमडीएम सुरेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : सुरेश कुमार

__ शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव, समाज में सबसे ऊंचा है गुरु का स्थान : सुरेश कुमार

__ पीएम श्री उच्च विद्यालय हरिजी के हाता में शिक्षक सम्मान समारोह, डीपीओ ने कहा- ज्ञान और संस्कार से शिक्षक गढ़ते हैं देश का भविष्य

केटी न्यूज/डुमरांव : 

पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय हरिजी के हाता, डुमरांव में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान सह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं एमडीएम सुरेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मो. अश्फाक ने डीपीओ को शिक्षक दिवस का प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि के हाथों शिक्षक दिवस का प्रतीक चिह्न एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए डीपीओ सुरेश कुमार ने कहा कि समाज में शिक्षक की प्रतिष्ठा सबसे ऊंची होती है। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और सोच को भी आकार देते हैं। यही कारण है कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक प्रगति उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। शिक्षक अपने ज्ञान और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने का कार्य करते हैं।उन्होंने महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। वे महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और शिक्षक थे। उनके शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनके जन्मदिन को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है।वहीं, प्रधानाध्यापक डॉ. मो. अश्फाक ने कहा कि शिक्षक होना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने की जिम्मेदारी है।

विद्यालय परिवार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी दी जाए। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान उनके दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरणा देता है।मौके पर शिवजी सिंह, राजन कुमार, अभय कुमार पांडेय, काश्मीरा अंसारी, अशोक कुमार, रविरंजन, निकहत जहां, मो. सहाबुद्दीन, रंजिता कुमारी, मो. शादिक, मो. अबुल मो. आली, बिंदू श्रीवास्तव, रानी कुमारी, अविनाश कुमार, रामचंद्र सिंह, मीनू चौहान, रविता कुमारी, हर्षित कुमार, पूजा यादव, गजेन्द्र कुमार शर्मा, सुरभी दूबे, आशा ज्योति, सुप्रिया कुमारी, संगीता चौहान, उदय कुमार सिंह, मो. अनीश खां, संध्या सिंह, सुभद पाल सिंह, राजेश कुमार शुक्ला एवं अजित कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।