Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी कोच में जन्मे जुड़वा बच्चे, बक्सर स्टेशन पर 36 मिनट रुकी ट्रेन

श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी कोच में जन्मे जुड़वा बच्चे, बक्सर स्टेशन पर 36 मिनट रुकी ट्रेन

- बच्चों की किलकारियों से गूंजी बोगी

- डाउन लाइन पर खड़ी रही कई ट्रेनें 

केटी न्यूज/बक्सर

दानापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच स्थित बक्सर स्टेशन पर यूं तो कई बच्चों का जन्म सफलता पूर्वक कराया जा चुका है। लेकिन, जुड़वा बच्चों का सफल प्रसव पहली बार कराया गया है। मामला गुरुवार की अहले सुबह का है। जिसमें श्रमजीवी एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला ने दो नवजात बच्चों को जन्म दिया। बताया जाता है कि डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस में पटना स्थित घुसवारी की बुधिया देवी अपने पति रामराज चौहान के साथ साधारण बोगी में सफर कर रही थी। वो पटना अपने सफल प्रसव कराने के लिए जा रहे थे। लेकिन जैसे पंडित दीनदयाल जंक्शन से ट्रेन खुली बुधिया देवी को बहुत तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दिलदारनगर से पहले उनकी हालत खराब होने लगी। दिलदारनगर नगर स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने बक्सर रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल चिकित्सा दल तैनात कराया गया। जैसे ही ट्रेन बक्सर स्टेशन पर रुकी चिकित्सा दल में बुधिया देवी को फौरन ट्रेन की एसी बोगी में शिफ्ट किया और कोच में प्रसव कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। चिकित्सा दल ने बोगी की महिला यात्रियों की मदद से जुड़वा बच्चों का सफल जन्म कराया गया। बच्चों के सुरक्षित प्रसव से दोनों दंपती के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रसव की पूरी प्रक्रिया में 36 मिनट तक रुकी रही। जिसके कारण डाउन लाइन पर लोकमान्य टर्मिनल, अहमदाबाद समस्तीपुर ट्रेन खड़ी रही विभिन्न स्थानों पर खड़ी रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।