पत्नी ने क्यों मारी थप्पड़, युवक ने पी जहर

पत्नी ने क्यों मारी थप्पड़, युवक ने पी जहर

 - नशा छोड़ने को नही था तैयार तो पत्नी ने मारा थप्पड़, युवक ने पी ली जहर

केटी न्यूज/आरा

 पत्नी ने पति को जोरदार चाटा मार दिया। जिसके बाद पति ने जहर पी कर आत्महत्या प्रयास किया। परिजनों के द्वारा अस्पातल मे भर्ती में कराया है। जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है। घटना भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार की दोपहर हुई। जहां पति के द्वारा पत्नी की पिटाई की गई। जिसका विरोध में उसने पति को थप्पड़ मार दी। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी 25 वर्षीय प्रभु कुमार है। दोनों की शादी नगर थाना क्षेत्र के उजियार टोला निवासी सावित्री देवी से मई 2022 में हुई थी। प्रभु की एक पांच महीने की बेटी भी है। युवक की मां कहा कि आंगन में जूठा गिरा था। प्रभु ने अपनी पत्नी से कहा कि उसे साफ कर दो तो उसने इंकार कर दिया।जिसके बाद दोनों के बीच पहले तू-तू मैं-मैं हुई। गुस्से में प्रभु कुमार ने अपनी पत्नी को एक थपड़ मार दिया। जिसके बाद के बाद पत्नी ने भी बिना कुछ सोचे उल्टे हाथ अपने पति को भी दो थपड़ मार दी। गुस्से में आकर प्रभु ने जहर पी ली।  पत्नी सावित्री देवी ने कहा कि बराबर उसका पति नशे में धुत होकर गाली-गलौज करता था। जब हम नशा नहीं करने के लिए मना करती हूं तो मारने पीटने लगता है।