Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात
Keshav Times

"बिक्रमगंज में गोवर्धन मंदिर से 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी"

बिक्रमगंज (रोहतास): शनिवार सुबह करीब 6 बजे, स्थानीय शहर के डुमरांव रोड स्थित गोवर्धन मंदिर से पुलिस ने एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया। मृतक की पहचान शहर के ढिबरा मोहल्ला निवासी स्व. संजय राम के 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ बौना के रूप में की गई है।

"बिक्रमगंज में गोवर्धन मंदिर से 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी"

केटी न्यूज/रोहतास  

बिक्रमगंज (रोहतास): शनिवार सुबह करीब 6 बजे, स्थानीय शहर के डुमरांव रोड स्थित गोवर्धन मंदिर से पुलिस ने एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया। मृतक की पहचान शहर के ढिबरा मोहल्ला निवासी स्व. संजय राम के 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ बौना के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि गोवर्धन मंदिर में एक किशोर का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पहली नजर में यह हत्या या आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके बारे में स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि किशोर नशे का आदी था और वह नशे के लिए सुलेशन और बोनफिक्स का सेवन करता था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।