दहेज में सोने की चेन नही देने पर नवविवाहिता की हत्या
![दहेज में सोने की चेन नही देने पर नवविवाहिता की हत्या](https://keshavtimes.com/uploads/images/202209/image_750x_6335bd1cd5584.jpg)
केटी न्यूज/ रोहतास
सोमवार की सुबह सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के भड़कुड़िया खुर्द गांव मे नवविवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मायके पक्ष के लोगों को आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालो द्वारा दहेज़ मे सोना की सिकड़ी का मांग की जाने लगी। नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर ससुराल वालों द्वारा उक्त विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।
वहीं साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाने की तैयारी थी। परिजनों बताया कि भड़कुड़िया खुर्द गांव निवासी इंदल कुमार की शादी बिगत 20 मई 2022 को दिनारा थाना अंतर्गत पोहपी गांव निवासी संजय कुमार सिंह की पुत्री अंशु से हुई थी।