Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बिक्रमगंज-डुमरांव: पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोलीमार कर हत्या, ग्रामीणों ने दो शुटर को पीट-पीट कर मार डाला, एक की हालत गंभीर

बिक्रमगंज-डुमरांव: पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोलीमार कर हत्या, ग्रामीणों ने दो शुटर को पीट-पीट कर मार डाला, एक की हालत गंभीर

केटी न्यूज/रोहतास

पूर्व मुखिया प्रत्याशी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके गोली की अवाज सुनकर बाहर निकले पड़ोसियों ने तीनों शुटरों को दबोच लिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जूट गई जमकर अपराधियों की पिटाई कर दी। जिसमें दो की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बुधवार की सुबह 10 बजे सुर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव में पीरबहोर पेट्रोल पंप के पास हुई। पूर्व मुखिया प्रत्याशी विजेंद्र यादव गांव के बाहर बिक्रमगंज.उफमरांव मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन मकान देखने के लिए गए थे। उसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिक्रमगंज.डुमरांव सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि हमें सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।