पुत्र ने पिता की धारदार हथियार से गोद की हत्या, गिरफ्तार

रोहतास के सासाराम बौलिया मोड़ पर बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार को धारेदार हथियार से गोद गोद कर हत्या कर दिया। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र की बताई गई है।

पुत्र ने पिता की धारदार हथियार से गोद की हत्या, गिरफ्तार

केटी न्यूज/रोहतास 

रोहतास के सासाराम बौलिया मोड़ पर पुत्र ने ही पिता की धारदार हथियार से  गोद गोद कर हत्या कर दिया। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र की बताई गई है। घटना के संबंध में मृतक दुकानदार के रिश्तेदार ने बताया कि रोहतास जिले के तिलौथू के रहने वाले मनोज कुमार राम बौलिया मोड़ के पास फास्ट फूड का दुकान चलाते थे। मृतक की पहचान तिलौथू मनोज कुमार (47) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार घटना को अंजाम मृतक के छोटे बेटे सिंटू कुमार वह दिल्ली में रहता है।

एक माह पूर्व ही वह दिल्ली से लौटा था। मनोज अपने पैतृक निवास तिलौथू मकान निर्माण करा रहा था। जिसकी देख-रेख सिंटू कर रहा था। अचानक किसी बात को लेकर दोनों का विवाद पढ़ा उसने पिता के पेट में पेचकस खोंप दिया। जिसमें वे घायल हो गये। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

बिहार -यूपी समेत देश दुनिया फिल्मी हलचल की खबरों को देखने के लिए सब्सक्राइब करें KESHAV TIMES

 https://youtube.com/@keshavtimes01?si=DOT_Zx7q1EoRHQlZ

जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए  सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि हत्या के बाद पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।