Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

मछली कारोबारी को अपराधियों ने मारी सात गोली, मौत सड़क जाम

मछली कारोबारी को अपराधियों ने मारी सात गोली, मौत सड़क जाम

केटी न्यूज/जहानाबाद

मछली कारोबारी को अपराधियों ने मारी सात गोली जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में परिवार में कोहराम मच गया। उग्र लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी। घटना जिले के घोसी के थाना के धामपुर गांव में हुई। जहां मंगलवार की रात रविन्द्र कुमार यादव अपने गांव के बाहर अपने तलाब के किनारें रखवाली के लिए मचान पर सोए थे। उसी दौरान अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई। जिससे उनकी मौत हो गई। भाई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रविंद्र 9 बजे खाना खाकर तालाब की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। हमारा मछली का तालाब है। पांच साल से वो ही संभाल रहा था। बुधवार की सुबह हमको सूचना मिली कि मेरे भाई का मर्डर हो गया। यहां आए तो देखा कि सात गोली लगी हुई है। बॉडी चादर से ढंकी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।