स्टेट बैंक के समीप अपराधियों ने समाजिक कार्यकर्ता को गोलीमार कर हत्या

स्टेट बैंक के समीप अपराधियों ने समाजिक कार्यकर्ता को गोलीमार कर हत्या

केटी न्यूज/जहानाबाद

जिले के स्टेट बैंक के समीप अज्ञात अपराधियों ने समाजिक कार्यकर्ता को गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना गुरूवार की देर शाम लगभग आठ बजे की है। जब इनके रिश्तेदार किसी मामले में पुलिस ने पकड़ लिया था। जिसे छुड़ाने के लिए जहानाबाद नगर थाने उसी दौरान फिरोज अहमद शेख आलम  (35) पिता स्वर्गीय मो. मजहर ड्राईवर को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।घटना क्यों हुई कैसे हुई अभी कुछ भी बताने के स्थिति में परिजन व पुलिस नही है। घटना के बाद नगर क्षेत्र में तनाव कि स्थिति बनी हुई। फिरोल जहानाबाद ईदगाह कमेटी के सदस्य है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष निखिल कुमार टीम के साथ पहुंचे और जांच में जूट गए। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए एसडीपीओ  राजीव कुमार पहुंचे स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने बताया कि घटना कैसे क्यों हुई है। इसके बारे में परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज घंघाल कर अपराधियों को  चिन्हित किया जा रहा है।