Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि पर बक्सर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि पर बक्सर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

-- श्रद्धांजलि सभा में बोले जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे आज पहले से अधिक प्रासंगिक हैं गांधी के विचार

केटी न्यूज/बक्सर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।सभा की शुरुआत गांधीजी के विचारों को स्मरण करते हुए मौन श्रद्धांजलि से की गई। उपस्थित नेताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता संग्राम के नायक नहीं थे, बल्कि उन्होंने सत्य, अहिंसा और मानवता के मूल्यों के आधार पर विश्व को नई दिशा दी।

महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि पर बक्सर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए सत्य और अहिंसा के सबसे बड़े प्रतीक हैं। उन्होंने नैतिकता और सत्य की शक्ति के बल पर भारत को आज़ादी दिलाई और यह सिद्ध किया कि बिना हथियार के भी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया जा सकता है। गांधी जी का संपूर्ण जीवन शोषण, भेदभाव और अन्याय के खिलाफ संघर्ष को समर्पित रहा।डॉ. पांडे ने कहा कि गांधी जी राजनीति को सेवा का माध्यम मानते थे और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों को सर्वाेपरि रखते थे। आज के दौर में, जब लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और समाज को धर्म व जाति के नाम पर बांटने की कोशिशें हो रही हैं, तब गांधी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि पर बक्सर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें केवल औपचारिक रूप से गांधी जी को याद करती हैं, लेकिन उनके मूल विचार, सत्य, अहिंसा, भाईचारा, सर्वधर्म समभाव और सामाजिक न्याय को व्यवहार में नकार रही हैं। नफरत और विभाजन की राजनीति गांधी के भारत की आत्मा के विरुद्ध है।डॉ. पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही महात्मा गांधी की वैचारिक विरासत की सच्ची वाहक है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक कांग्रेस ने संविधान, लोकतंत्र और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा की है। आज देश बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बदहाली और सामाजिक असमानता जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि पर बक्सर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि गांधी जी की पुण्यतिथि केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है। हमें सत्य और न्याय के पक्ष में खड़े रहने तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा, डॉ. सत्येंद्र ओझा, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, संजय कुमार दुबे, युवा कांग्रेस के पंकज उपाध्याय, महेंद्र चौबे, अजय यादव, राकेश यादव, बब्बन तुरहा, उपेंद्र ओझा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि पर बक्सर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।