Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, ने डॉ. अंबेडकर जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, जिला शाखा बक्सर द्वारा सोमवार को दक्ष प्रजापति भवन नई बाजार बड़ी मस्जिद के पास में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस समारोह में वर्ष 2025 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

केटी न्यूज/बक्सर

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, साइबर क्राइम इंस्पेक्टर राम रतन प्रजापति द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद डॉ. भीमराव अम्बेडकर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवकरण प्रजापति ने जबकि संचालन उपेंद्र प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि राम रतन ने अपने उद्बोधन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिस प्रकार बाबा साहेब ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा अर्जित कर समाज में उच्च स्थान प्राप्त किया, उसी प्रकार आप सभी बच्चों को भी बाधाओं को पार कर शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, ने डॉ. अंबेडकर जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, ने डॉ. अंबेडकर जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। संगीत शिक्षिका देवकी प्रजापति ने अपने मधुर संगीत गायन से उपस्थित बच्चों को प्रेरित किया और उन्हें निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में मुख्य अतिथि सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और अन्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों के चेहरों पर गर्व और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। 

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, ने डॉ. अंबेडकर जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

कार्यक्रम में मनोज प्रजापति, विवेक प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, भरत प्रजापति, मोहन प्रजापति, शिवजी प्रजापति, धीरज प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, रेणु प्रजापति, देवकी प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अमित प्रजापति, अमन, राहुल, हरिशंकर प्रजापति, काशीनाथ प्रजापति, ज्ञानी प्रजापति, और उमेश प्रजापति समेत कई अन्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।