Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

दुर्घटना का शिकार हुई जख्मी महिला को इलाज कराने ले जा रही डायल 112 वाहन, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

सड़क किनारे जख्मी अवस्था में पड़ी एक महिला को इलाज कराने ले जा रही नया भोजपुर ओपी की डायल 112 वाहन अनुमंडलीय अस्पताल से कुछ दूर पहले खुद दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

दुर्घटना का शिकार हुई जख्मी महिला को इलाज कराने ले जा रही डायल 112 वाहन, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

- जख्मी महिला ने उल्टी व बेचैनी की हालत में अचानक पकड़ लिया चालक का हाथ, अनियंत्रित हो पलट गई डायल 112 वाहन, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

केटी न्यूज/डुमरांव

दुर्घटना का शिकार हुई जख्मी महिला को इलाज कराने ले जा रही डायल 112 वाहन, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

सड़क किनारे जख्मी अवस्था में पड़ी एक महिला को इलाज कराने ले जा रही नया भोजपुर ओपी की डायल 112 वाहन अनुमंडलीय अस्पताल से कुछ दूर पहले खुद दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जख्मियों एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई है, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी महिला के साथ ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला चोट की वजह से उल्टी कर रही थी तथा बेचैनी महसूस कर रही थी। इसी दौरान अचानक वह चालक का हाथ जोर से पकड़ ली, जिससे चालक ने संतुलन खो दिया तथा वाहन सड़क किनारे चाट में तीन बार पलटी खा गई। 

दुर्घटना का शिकार हुई जख्मी महिला को इलाज कराने ले जा रही डायल 112 वाहन, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

इस घटना में डायल 112 वाहन के चालक डीडी सिंह, सिपाही छोटेलाल व दिलीप माझी जख्मी हुए है। चालक को कमर में जबकि छोटेलाल के बांह व दिलीप के सर में चोटें आई है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में डुमरांव सर्किल इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा व नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच जख्मी जवानों का हाल चाल लिया।

   अब पूरी घटना समझिए

दुर्घटना का शिकार हुई जख्मी महिला को इलाज कराने ले जा रही डायल 112 वाहन, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

यूपी के बलिया निवासी रमिता देवी नामक एक महिला किसी वाहन के चपेट में आ जख्मी हो गई थी। जिसे किसी ऑटो चालक ने नया भोजपुर चौक के पास एक दवा दुकान पर उसे उतार दिया था। महिला को गंभीर चोटें आई थी तथा वह कराह रही थी। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। तुरंत डायल 112 वाहन जिसका नंबर 01 एचपी0835 था, महिला को लेकर बड़का ढकाईच से अनुमंडल कार्यालय जाने वाले रास्ते से लेकर चली। जैसे ही वाहन अकालुपुर गांव के समीप पहुंचा कि जख्मी महिला की हालत बिगड़ने लगी तथा वह वाहन में ही उल्टी करने लगी तथा बेचैनी महसूस करने लगी। इसी दौरान बेचैनी के हालत में उसने चालक का हाथ जोर से पकड़ लिया, जिससे चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे चाट में जा पलटी। घटना की जानकारी मिलते ही नया भोजपुर पुलिस में अफरा तफरी मच गई।

जख्मी जवानों तथा महिला का इलाज करने वाले अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. बिरेन्द्र राम ने बताया कि सभी जख्मी खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि जख्मी महिला तथा एक जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आयी हैं। हालांकि महिला सड़क किनारे कैसे जख्मी हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।