कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का कोरानसराय थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं की हुई गहन जांच

कोरानसराय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (आवासीय छात्रावास) का औचक निरीक्षण स्थानीय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बुधवार को किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का कोरानसराय थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं की हुई गहन जांच

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (आवासीय छात्रावास) का औचक निरीक्षण स्थानीय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बुधवार को किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जांच के क्रम में नामांकन पंजिका (पंजीकरण रजिस्टर) का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई। विद्यालय परिसर में लगाए गए निगरानी कैमरों (सीसीटीवी) की कार्यशीलता की जांच की गई।

मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। साथ ही आगंतुक पंजिका (विजिटर रजिस्टर) का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही का समुचित अभिलेखन हो रहा है या नहीं। परिसर की स्वच्छता एवं नियमित सफाई व्यवस्था की भी जांच की गई।बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की विशेष रूप से समीक्षा की गई। छात्रावास अधीक्षिका (वार्डन), प्रधान रसोइया, शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों से संवाद स्थापित कर विद्यालय संचालन, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था तथा सुरक्षा उपायों के संबंध में जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने सभी कर्मियों को बालिकाओं की सुरक्षा, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष ने मूक-बधिर छात्राओं से भी विशेष रूप से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि छात्रावास में रह रही बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और समुचित देखभाल प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के उपरांत आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।