Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

सांसद राजीव प्रताप रुडी का छठ घाटों का निरीक्षण: व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यापक तैयारियाँ

लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए तैयारियाँ जारी हैं।

सांसद राजीव प्रताप रुडी का छठ घाटों का निरीक्षण: व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यापक तैयारियाँ

केटी न्यूज़/छपरा

लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए तैयारियाँ जारी हैं। इस सिलसिले में सांसद और जल संसाधन संसदीय समिति के अध्यक्ष राजीव प्रताप रुडी ने छपरा के राजेन्द्र सरोवर और अमनौर स्थित अमृत सरोवर के छठ घाटों का निरीक्षण किया। 

सांसद ने अमनौर विधायक मंटू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी धर्मेन्द सिंह, सत्येन्द्र कुमार, भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, निरंजन शर्मा, विवेक सिंह, चंदन सोनी, धर्मेंद्र चौहान और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घाटों पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना, प्रकाश की व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग, शौचालय, और पेयजल जैसी सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद, सांसद ने डीएम अमन समीर, एसपी कुमार आशीष, एसडीओ लक्ष्मण तिवारी, नगर आयुक्त सुनील पांडेय और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान, उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को व्रतियों की सुविधा के लिए पूरी निष्ठा और सेवा भावना से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।