Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बाजार में मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, पंडाल में डायनासोर का आकर्षण

जलालपुर प्रखंड के फुटानी बाजार में इस बार भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां दो विशालकाय डायनासोर के मध्य मां दुर्गा के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

बाजार में मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, पंडाल में डायनासोर का आकर्षण

केटी न्यूज़ /छपरा

जलालपुर प्रखंड के फुटानी बाजार में इस बार भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां दो विशालकाय डायनासोर के मध्य मां दुर्गा के दर्शन का अवसर मिल रहा है। पूजा पंडाल के मुख्य द्वार पर स्थापित ये विशाल डायनासोर भक्तों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। भक्तों को इन डायनासोर के बीच से गुजरते हुए पहाड़ में स्थित मां दुर्गा के दर्शन होते हैं।

फुटानी बाजार में हर साल भव्य पंडाल का निर्माण किया जाता है, और पिछले साल यहां विशाल एनाकोंडा बनाया गया था, जिसने श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचा था। इस बार भी विशेष पंडाल को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है, जो जिले और बाहर से आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां पहले भी विशाल शंकर जी और मगरमच्छ की हृदयस्थली में मां दुर्गा स्थापित की गई थीं। कोविड काल में भी भव्य पंडाल का निर्माण किया गया था। 

पंडाल का निर्माण कार्य तीन महीने पहले से शुरू होता है, जिसमें मांझी के धनी छपरा गांव के कलाकार ओमप्रकाश चौधरी और उनके सहयोगी पंकज चौधरी व प्रेमसागर चौधरी शामिल हैं। प्रतिदिन लगभग 20 मजदूर दिन-रात इस कार्य में जुटे रहते हैं। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल के निर्माण में बांस, जूट के चट, पुआल, कपड़े और अन्य सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है।

इस बार, पंडाल के निर्माण में वन्य जीवों और पर्यावरण के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले भी यहां किंग कांग, शेर सहित अन्य वन्य जीवों के संरक्षण के लिए गुफाओं का निर्माण किया गया था। अब, डायनासोर के संरक्षण को प्रमुखता दी जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।