Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

"रामवंती नंदरानी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया छठ महोत्सव, छात्राओं ने प्रस्तुत किए छठ गीत और झांकियां"

अमनौर प्रखण्ड स्थित रामवंती नंदरानी इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय अपहर में मंगलवार को छठ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

"रामवंती नंदरानी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया छठ महोत्सव, छात्राओं ने प्रस्तुत किए छठ गीत और झांकियां"

केटी न्यूज़/छपरा

अमनौर प्रखण्ड स्थित रामवंती नंदरानी इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय अपहर में मंगलवार को छठ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य विजयानंद पंडा और सीनियर शिक्षिका संगीता सिंह की देखरेख में हुआ। 

इस मौके पर संगीत शिक्षक शशि भूषण सिंह ने विद्यालय की छात्राओं के साथ मिलकर मंच पर छठ गीत प्रस्तुत किए, जिनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल छू लिया। वहीं, शिक्षिका बेबी मैंम ने बच्चों के माध्यम से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया, जो दर्शकों द्वारा सराही गईं। 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की टोली माथे पर दउरा सजाए, सड़क से होते हुए विद्यालय परिसर स्थित कृत्रिम घाट तक पहुंची, जहां छठ पूजा की विधि का पालन किया गया। 

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रामचंद्र सर, पंकज कुमार, राजीव रंजन, आदित्य सिंह, अखिलेश पाठक, अनुपमा सिंह, मनीष चंद्रा, मुस्कान, आर्कमिडिज, तबस्सुम, असमी खातून, दीक्षा राय, रजनीश तिवारी, बलराम ठाकुर और श्रीकांत महतो ने अहम भूमिका निभाई। मंच का संचालन अखिलेश पाठक ने किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।