Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

आजाद नगर में युवक की रहस्यमय मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बलिया। चितबड़ागांव: वार्ड नंबर-12, आजाद नगर में रहने वाले मृगेंद्र प्रताप उपाध्याय अपने बंद कमरे में मृत पाए गए। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

आजाद नगर में युवक की रहस्यमय मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

 केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। चितबड़ागांव: वार्ड नंबर-12, आजाद नगर में रहने वाले मृगेंद्र प्रताप उपाध्याय अपने बंद कमरे में मृत पाए गए। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे में भयानक दुर्गंध फैली हुई थी, और वहां मल-मूत्र और खून के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर परिजनों की उपस्थिति में साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि 27 अक्टूबर को मृगेंद्र प्रताप की पत्नी अर्चना ने थाने में शिकायत की थी। उनके अनुसार, शादी के दो साल बाद से ही मृगेंद्र उन्हें मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे। अर्चना ने बताया कि 25 अक्टूबर को उन्होंने उसे और अपनी बेटी अनिका को भी मारा। इस पर 27 अक्टूबर को मृगेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसी दिन से अर्चना अपनी बेटी के साथ मृगेंद्र की बहन के घर रसूलपुर चली गई थीं।

पड़ोसियों के अनुसार, पिछले 10 दिनों से मृगेंद्र शराब का अत्यधिक सेवन कर रहे थे। मंगलवार को उनके कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दरवाजा तोड़ा और शव को बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।