पुलवामा शहीदों की स्मृति में युवा जागरण कार्यक्रम, बक्सर में दौड़ प्रतियोगिता व ऐप लॉन्च की घोषणा

वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शुक्रवार को बक्सर में शहीद जवानों की स्मृति में युवा जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के कवलदह पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

पुलवामा शहीदों की स्मृति में युवा जागरण कार्यक्रम, बक्सर में दौड़ प्रतियोगिता व ऐप लॉन्च की घोषणा

केटी न्यूज/बक्सर

वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शुक्रवार को बक्सर में शहीद जवानों की स्मृति में युवा जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के कवलदह पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सीआरपीएफ जवान एवं बक्सर वॉरियर संगठन के अध्यक्ष रंजन राय ने किया।

उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे अवसर केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनना चाहिए।पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों का त्याग देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने की अपील की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिपाही घाट (वामन भगवान मंदिर के पास) पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय 5 हजार रुपये तथा तृतीय 1 हजार रुपये निर्धारित किया गया।इस अवसर पर ‘बक्सर वॉरियर एकेडमी’ नामक एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने की घोषणा भी की गई, जो युवाओं को सेना एवं अन्य सुरक्षाबलों में भर्ती की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।