बन्हेजी डेरा से भैंस चोरी, पशुपालक ने पुलिस से की शिकायत

डुमरांव थाना क्षेत्र के बन्हेजी डेरा गांव से अज्ञात चोरों ने एक भैंस की चोरी कर ली है। यह भैंस स्थानीय गांव निवासी पशु पालक धनेजर यादव पिता स्व. शंकर यादव की है।

बन्हेजी डेरा से भैंस चोरी, पशुपालक ने पुलिस से की शिकायत

केटी न्यूज/डुमरांव  

डुमरांव थाना क्षेत्र के बन्हेजी डेरा गांव से अज्ञात चोरों ने एक भैंस की चोरी कर ली है। यह भैंस स्थानीय गांव निवासी पशु पालक धनेजर यादव पिता स्व. शंकर यादव की है। इस मामले में पीड़ित पशुपालक ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दे चोरी गई भैंस को बरामद करने की गुहार लगाई है।

पुलिस को दिए आवेदन में धनेजर ने जिक्र किया है कि मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर बंधी भैंस चुरा लिया है। पशुपालक का कहना है कि चोरी गई भैंस की कीमत हजारों रूपए है। वहीं, भैंस चोरी के बाद बन्हेेजी डेरा के ग्रामीण डरे-सहमे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश लोग अपने पशुधन को दरवाजे पर ही बांधते है। ग्रामीणों ने इस इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।