छापेमारी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तस्कर फरार

नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मौके से करीब 65 लीटर देशी शराब और एक बाइक बरामद की गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

केटी न्यूज/डुमरांव

पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को जब्त कर थाना ले आई है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में नया भोजपुर थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।