होटल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने छापेमारी कर सात जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2.65 लाख नगर बरामद

होटल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने छापेमारी कर सात जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2.65 लाख नगर बरामद

होटल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने छापेमारी कर सात जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2.65 लाख नगर बरामद

- कई दिनों से पुलिस को मिल रही है शिकायत

केटी न्यूज/बक्सर 

शनिवार को बक्सर टॉउन थाने की पुलिस ने शहर के हेरिटेज होटल में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर छह जुआड़ियों तथा होटल मैनेजर समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को 2.65 लाख रूपए नगद के अलावे तास के पत्ते भी बरामद किए है। जनकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी

कि होटल हेरिटेज में जुए का अड्डा संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित कर उक्त होटल में छापेमारी करवाई गई। छापेमारी के दौरान होटल के कमरा नंबर 203 से पुलिस ने जुआ खेलते सात जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 लाख 65 हजार रूपए भी बरामद हुए। पुलिस ने जुआड़ियों

के साथ ही होटल मैनेजर तौफीक अहमद को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल हेरिटेज में जुए का अड्डा संचालित हो रहा है।

इसकी सूचना एसपी मनीष कुमार को दी गई तथा उनकेे निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें एक कमरे से छह जुआरियों के पास से पुलिस कुल 2.65 लाख रुपए बरामद हुआ। जुआ

खिलाने के जुर्म में होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जुरियों में दीपक यादव के पास से 2500, मनोज कुमार पांडे के पास से 24500, विनोद शर्मा के पास से 5000 , अभिषेक कुमार से

70000, शशि भूषण सिंह से 19000, राजकुमार के पास से 1 लाख 4 हजार, वही बेड से पुलिस ने 40.590 रुपए बरामद किया। इसके अलावे होटल मैनेजर तौफीक अहमद को गिरफ्तार किया है। होटल में अवैध तरीके से जुए का अड्डा संचालित होने की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में शहरवासियों की भीड़ लग गई थी।