महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या

महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या

केटी न्यूज/चौगाई

मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद में पंखे में फंदा डाल फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। बाद में जब खेत पर मजदूरी कर उसकी सास घर लौटी तो उसे फंदे से लटकता देख पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची मुरार पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। मृतका की पहचान गांव के सत्येन्द्र पासवान की 30 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह

अपने सास से अलग रहती थी। उसके तीन बच्चें भी थे तथा पति दूसरे प्रदेश में निजी कंपनी में नौकरी करता है। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। माना जा रहा है कि पति से फोन झगड़े बाद उसने ऐसा किया होगा। मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।