Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ शिवमंदिर के तालाब उड़ाही के दौरान कछुए व मछली लूट ले गए लोग

बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ शिवमंदिर के तालाब उड़ाही के दौरान कछुए व मछली लूट ले गए लोग

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ शिवमंदिर के तालाब उड़ाही के दौरान कछुए व मछली लूट ले गए लोग

चर्चित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर स्थित प्राचीन शिवसागर तालाब की सफाई का काम जोरों पर है। मंदिर व तालाब के जीर्णोद्धार के लिए राज्य सरकार द्वारा करीब 8 करोड़ 87 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसी बीच मंदिर प्रशासन द्वारा बरसों पुराने तालाब के दूषित जल को निकाल कर नया जल भरने का काम किया जा रहा है। रविवार को तालाब की उड़ाही कर लगभग पूरा पानी निकाला जा चुका था। उड़ाही के दौरान तालाब बड़ी संख्या में मछलियां और कछुए मिले। लेकिन मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण

बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ शिवमंदिर के तालाब उड़ाही के दौरान कछुए व मछली लूट ले गए लोग

मंदिर के प्राचीन तालाब से निकले 50 की संख्या में कछुओं को ग्रामीणों ने लूट लिया। सूत्रों की मानें तो इनमें एक कछुए का वजन 50 किलो से ऊपर था। लेकिन दुख की बात यह है कि ये सभी कछुए लोगों के आहार बन गए। गौरतलब है कि मंदिर के तालाब के उतरी किनारे पर ब्रह्मपुर थाना स्थित है। लेकिन पुलिस प्रशासन मूक दर्शन बन तमाशा देखती रही जबकि वन विभाग ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। अगर प्रशासन चाहता तो तालाब से निकली मछलियों व कछुओं को बचाया जा सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।