Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

आज इस जगह मनेगा दशानन रावण का "हैप्पी बर्थडे"

देशभर में विजय दशमी के दिन रावण के वध और दहन की परंपरा है, लेकिन कानपुर में प्रसिद्ध रावण मंदिर में उसकी पूजा होती है और श्रंगार किया जाता है। इसके साथ ही रावण का जन्मदिन भा मनाया जाता है।

आज इस जगह मनेगा दशानन रावण का "हैप्पी बर्थडे"
Raavn

केटी न्यूज़/कानपुर

देशभर में विजय दशमी के दिन रावण के वध और दहन की परंपरा है, लेकिन कानपुर में प्रसिद्ध रावण मंदिर में उसकी पूजा होती है और श्रंगार किया जाता है। इसके साथ ही रावण का जन्मदिन भा मनाया जाता है।

आज इस जगह मनेगा दशानन रावण का "हैप्पी बर्थडे"

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावण का एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जो साल में एक बार खुलता है।कानपुर में आज एक ऐसा मंदिर स्थापित है, जिसे 1868 में स्थापित किया गया था। इस मंदिर में एक विशालकाय शिवलिंग भी है और यहां रावण की मूर्ति भी स्थापित की गई थी, जिसे उन्नाव के रहने वाले एक परिवार ने तैयार कराया था। साल में एक दिन यानी दशहरे के दिन इस मंदिर के द्वार खोले जाते हैं और इसी दिन यहां रावण का दूध और जल से अभिषेक होता है फिर श्रंगार कर आरती के साथ पूजन किया जाता है और यहां तमाम श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंचते हैं।

आज इस जगह मनेगा दशानन रावण का "हैप्पी बर्थडे"

बुरे कामों के चलते रावण का वध हुआ था, लेकिन हर किसी में एक अच्छा और एक बुरा रूप होता है, जिसके चलते इस मंदिर में रावण के विद्वान होने और भक्ति को स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। साल के बाकी दिन ये मंदिर बंद रहता है। मान्यता ऐसी भी है की जिस दिन राम के हाथों रावण का वध हुआ था उसी दिन उसे मोक्ष भी मिला था और उसी जिन उसे नया जन्म भी मिल गया था, जिसके चलते इस मंदिर में रावण का दशहरा के दिन जन्मदिन भी मनाया जाता है।

आज इस जगह मनेगा दशानन रावण का "हैप्पी बर्थडे"

दशहरे के दिन इस मंदिर में रावण का जन्मदिन मनाया जाता है। इस मौके पर रावण का जलाभिषेक, श्रंगार और पूजन किया जाता है। 1868 में बने इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां हर मनोकामना होती है। भक्त साल में एक बार रावण के दर्शन कर पाते हैं। रावण की भक्ति और उसके ज्ञान के चलते उसकी पूजा की जाती है। लोग साल भर में दशहरे का इंतजार करते हैं।

आज इस जगह मनेगा दशानन रावण का "हैप्पी बर्थडे"

सदियों से कहानियों और ग्रंथों में रावण के चरित्र को हम पढ़ते और सुनते चले आए हैं, जिसमें रावण की छवि को मर्यादा के विरुद्ध और राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हम जानते हैं। राम और रावण के युद्ध में सत्य की लड़ाई लड़ने वाले राम की जीत और असत्य की हार रावण के रूप में हुई थी।

आज इस जगह मनेगा दशानन रावण का "हैप्पी बर्थडे"

इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां साल में एक बार जब कोई श्रद्धालु दर्शन कर कोई मनोकामना करता है तो उसकी मुराद इस मंदिर में जरूर पूरी होती है। वहीं मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि यहां रावण के ज्ञान और उसकी भक्ति को लेकर उसकी पूजा की जाती है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।