Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

जो काम 17 वर्षों में नहीं हुआ उसे 17 महीने में कर दिखाया - तेजस्वी

जो काम 17 वर्षों में नहीं हुआ उसे 17 महीने में कर दिखाया - तेजस्वी

- इंडी प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमलोग काम करने वाले आदमी है, सभी वर्गों व धर्मों को साथ लेकर चलते है

जो काम 17 वर्षों में नहीं हुआ उसे 17 महीने में कर दिखाया - तेजस्वी

केटी न्यूज/बक्सर  

जो काम 17 वर्षों में नहीं हुआ उसे 17 महीने में कर दिखाया - तेजस्वी

बक्सर लोकसभा संसदीय सीट से महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शुक्रवार की दोपहर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व वीआईपी के मुकेश सहनी व कांग्रेस के मोहन प्रसाद किला मैदान पहुंचे। जहा तेजस्वी यादव ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा बक्सर में मोदी जी ने एक भी विकास का काम किया हो तो बताए। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे समर्थकों से राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बक्सर से जीतकर राजद को मजबूत करने की अपील की।

जो काम 17 वर्षों में नहीं हुआ उसे 17 महीने में कर दिखाया - तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा की हम लोग काम करने वाले लोग हैं, जो कहते हैं वो करते हैं। जो 17 साल में नहीं हुआ हम लोगों ने 17 महीनों में करने का काम किया। हमने सबको मान और सम्मान दिया है। अगड़े, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक सभी लोगों को इस बार मैंने मौका दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन जीतेगा तो आने वाले 15 अगस्त को बेरोजगारी से आजादी दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

जो काम 17 वर्षों में नहीं हुआ उसे 17 महीने में कर दिखाया - तेजस्वी

पूरे देश में एक करोड़ सरकारी नोकरी देंगे। गरीब परिवार की बहनों को एक लाख रुपये का मदद करेंगे। साथ ही जो घरेलू सिलेंडर है, जिसकी कीमत 1200 रुपये है। उसको 500 रुपये करेंगे, शिक्षा और चिकित्सा मुफ्त। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनती है तो 200 यूनिट फ्री बिजली देने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने समर्थकों  को अपना पीठ का बेल्ट दिखाते हुए कहा की डॉक्टर ने मुझे तीन माह के बेड रेस्ट करने के लिए कहा है

जो काम 17 वर्षों में नहीं हुआ उसे 17 महीने में कर दिखाया - तेजस्वी

लेकिन मैं बेड रेस्ट नहीं करूंगा मैं मोदी को बेड रेस्ट करा कर ही दम लूंगा।  वहीं, वीआईपी के मुकेश सहनी ने कहा कि जो लोग देश के संविधान को खत्म करना चाहते हैं, उन्हें हम खत्म करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि नरेंद्र मोदी के झांसे में नहीं आना है। गंगा मैया का जल पीकर मतदान कीजिए और महागठबंधन को मजबूत कीजिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।