Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब
Keshav Times

श्रेष्ठ भारत सिर्फ मोदी ही बना सकते है - सम्राट चौधरी

श्रेष्ठ भारत सिर्फ मोदी ही बना सकते है - सम्राट चौधरी

- स्टार नेताओ ने राजद पर जमकर साधा निशाना कहा- ये लोग जनता को केवल भरमाने का कर रहे काम

केटी न्यूज/बक्सर   

श्रेष्ठ भारत सिर्फ मोदी ही बना सकते है - सम्राट चौधरी

एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्यासी मिथलेश तिवारी ने अपना नामांकन रामेश्वर नाथ मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ रोड शो करते हुए किया। इसके बाद आईटीआई मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया गया। सभा मे एनडीए के स्टार प्रचारक उपमुख्य मंत्री सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय  व भाजपा नेता विजय सिन्हा पहुंचे थे।

श्रेष्ठ भारत सिर्फ मोदी ही बना सकते है - सम्राट चौधरी

सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रेष्ठ भारत बनाना है। श्रेष्ठ भारत मोदी ही बना सकते हैं। पहले हम 12वें स्थान पर थे। आज पांचवें स्थान पर हैं। इस बार मोदीजी पीएम बनेंगे तो तीसरे स्थान पर पहुच जायेंगे। बक्सर भगवान राम की शिक्षा स्थली है। इसे भी अयोध्या की तरह विकसित किया जायेगा। उन्होंने इस दौरान राजद पर जमकर निशाना साधा कहा कि लालू प्रसाद ने बिहारी शब्द को कलंकित किया, उसे गाली बना दिया।

श्रेष्ठ भारत सिर्फ मोदी ही बना सकते है - सम्राट चौधरी

वे कहते है कि भाजपा आएगी तो आरक्षण खत्म हो जाएगा, संविधान खतरे में है। लेकिन, जब चुनाव खत्म हो जाता है तो लालू जी भुला जाते है की आरक्षण क्या होता है। 1990 से लेकर 2005 तक लालू यादव और राबड़ी देवी मुख्यमंत्री रही लेकिन किसी को आरक्षण नहीं दिया। भाजपा जब आई आरक्षण देने का काम किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि जब-जब बिहार में भाजपा की सरकार आई 2005 में भाजपा की सरकार बनी थी।

श्रेष्ठ भारत सिर्फ मोदी ही बना सकते है - सम्राट चौधरी

तब आपने यहा से सूखदा पांडे को जीताकर भेजा था। सुशील मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब बिहार में सरकार बनी तो महिलाओं को बिहार में 50: आरक्षण देने का काम हमलोगो ने किया था। 20: अति पिछड़े को आरक्षण देने का काम किया। लालू प्रसाद केवल अपने परिवार के लिए आरक्षण खोजते है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपनी टूरिस्ट बेटी को छपरा के सीट से चुनाव लड़ाने का काम कर रहे है।

श्रेष्ठ भारत सिर्फ मोदी ही बना सकते है - सम्राट चौधरी

जंगल राज का याद दिलाते हुए बोले की जब बिहार में जंगल राज कायम था तो यहां के लोग तो पलायन कर ही रहे थे। लालू प्रसाद यादव का परिवार भी बिहार छोड़कर भाग गया था। आज वे सब वापस बिहार आ रहे है। वही, पहुंचे विजय सिन्हा बोले की राजद के लोग बहाली के नाम पर लोगों को भरमा रहे है। कहा कि उनके पास पांच विभाग था जिसमें वे किसी विभाग में एक भी न्युक्ति नही किया। ये तो नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाने वाले लोग है।

श्रेष्ठ भारत सिर्फ मोदी ही बना सकते है - सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा की जिस शिक्षा विभाग के अंदर बहाली हुई है। उसमे नियुक्ति छठे चरण के बाद सातवें चरण में एनडीए थी साथ में सातवें चरण में जब पीछे के दरवाजे से ये घुस गए। शिक्षा विभाग के न्युक्ति की फाइल पर तो इनके शिक्षा मंत्री का हस्ताक्षर भी नही है। मंगल पांडेय ने कहा कि यह चुनाव पीएम का चुनाव का है। एक एक वोट यह तय करेगा कि कौन पीएम बनेगा। आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। आज देश को मजबूत पीएम की जरुरत है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।