चौसा व पवनी पैक्स का मतदान आज, तैयारी पूरी, बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी

चौसा प्रखंड के स्थानीय चौसा व पवनी पैक्स के लिए बुधवार को मतदान व मतगणना कराया जाएगा। इसकी प्रशासनिक तैयारिया पूरी कर ली गई है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित बूथों पर मतदान कराया जाएगा, वहीं, मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी।

चौसा व पवनी पैक्स का मतदान आज, तैयारी पूरी, बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी

-  दो पैक्स के सात बूथों पर 4047 मतदाता करेंगे 31 प्रत्याशियों केे भाग्य का फैसला, अतिसंवेदनशील घोषित किए गए है सभी बूथ

केटी न्यूज/चौसा 

चौसा प्रखंड के स्थानीय चौसा व पवनी पैक्स के लिए बुधवार को मतदान व मतगणना कराया जाएगा। इसकी प्रशासनिक तैयारिया पूरी कर ली गई है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित बूथों पर मतदान कराया जाएगा, वहीं, मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी।

दोनों पैक्सों में चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कुल सात बूथ बनाए गए है, जहां कुल 4047 मतदाता 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासन द्वारा सभी बूथों का अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, लिहाजा सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। गौरतलब हो कि चौसा प्रखण्ड के दो चौसा नगर व पवनी पैक्स के अध्यक्ष व प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव कराया जा रहा है।

जिसमे चौसा नगर में अध्यक्ष पद पर आमने-सामने की लड़ाई है। तो छह कार्यकारणी के पद के लिए 10 प्रत्याशी तो वही, पवनी पैक्स में अध्यक्ष के लिए कुल चार प्रत्याशी तो सदस्य के नौ पदों के लिए 15 प्रत्यासी मैदान में जिनके भाग्य का फैसला बुधवार को मतदाता करेंगे। प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रखण्ड के दो पैक्स का चुनाव कराया जा रहा है।

जिसमे सभी सात बूथ अतिसंवेदनशील है। चुनाव में सुरक्षा व्यव्स्था का पुख्ता प्रबन्ध किया गया। गड़बड़ी करने वालो की कोई खैर नहीं है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के मद्दे नजर दो सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए है। मतदान में खलल डालने व गड़बड़ी करने वालो पर प्रशासन की पैनी नजर रहेंगी। चुनाव को लेकर सभी बूथों पर मजिस्टेªट के नेतृत्व में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

 

वहीं, मतगणना के लिए भी सुरक्षा केे पुख्ता इंतजाम किए गए है। सुरक्षाकर्मियों के अलावे मतगणना कक्ष में सीसीटीवी भी लगाया गया है। वहीं, प्रशासन द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। 

बूथों के लिए रवाना किये गए मतदान कर्मी

पैक्स चुनाव को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय पर आये पोलिंग कर्मियो को चुनाव सम्बन्धी जानकारी दी गई। वही उन्हें राशि मुहैया कराने के बाद उन्हें मतदान सामग्री व मतपेटी वितरण किया गया, और पुलिस बल के साथ इन्हें विभिन्न बूथों के लिए रवाना किया गया। इससे पहले प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने सभी पोलिंग कर्मियों को चुनाव सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा सुबह सात बजे से मतदान प्रारम्भ किया जायेगा।

जो तीन बजे तक चलेगा। समय समाप्त होने तक लंबी लाइन होगी,वहा सभी लाइन में खड़े मतदाताओं को पीठासीन पदाधिकारी द्वारा पर्ची दी जायेगी। वह मतदाता मतदान करेगा। बिना पर्ची वाले मतदाता को मतदान करने नहीं दिया जायेगा।