Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए चयनित भूमि पर भवन निर्माण की बाधाओं को शीघ्र करें दूर - एसडीएम

एसडीएम राकेश कुमार ने मंगलवार को चौगाईं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-लगान के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा राजस्वकर्मियों के लागिंग की जांच भी की। इस दौरान एसडीएम ने इन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश सीओ गौतम कुमार को दिया और कहा कि आम जनता की शिकायतों तथा अंचल के कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय में पूरा करना है।

प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए चयनित भूमि पर भवन निर्माण की बाधाओं को शीघ्र करें दूर - एसडीएम

- एसडीएम ने किया चौगाईं अंचल कार्यालय का निरीक्षण, दाखिल-खारिज, परिमार्जन व भू-लगान वसूली में तेजी लाने का दिया निर्देश

केटी न्यूज/चौगाईं

एसडीएम राकेश कुमार ने मंगलवार को चौगाईं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-लगान के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा राजस्वकर्मियों के लागिंग की जांच भी की। इस दौरान एसडीएम ने इन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश सीओ गौतम कुमार को दिया और कहा कि आम जनता की शिकायतों तथा अंचल के कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय में पूरा करना है। 

प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए चयनित भूमि पर भवन निर्माण की बाधाओं को शीघ्र करें दूर - एसडीएम

वहीं, उन्होंने चौगाईं प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए बनने वाले नये भवन के प्रगति की समीक्षा की तथा सीओ को निर्देश दिया कि जिस भू-भाग का चयन अंचल व प्रखंड कार्यालय के निर्माण के लिए किया गया है, उसके भू-दाताओं के साथ शीघ्र बैठक कर उनसे एलपीसी लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यालय का भवन निर्माण शुरू कराने के लिए जरूरी है कि अधिगृहित किए गए भूमि का एनओसी मिल जाए। उन्होंने सीओ से इसे प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया।

प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए चयनित भूमि पर भवन निर्माण की बाधाओं को शीघ्र करें दूर - एसडीएम

गौरतलब हो कि स्थापना काल से अब तक चौगाईं का प्रखंड व अंचल कार्यालय छोटी सी जगह में संचालित किया जाता है। जिस कारण कर्मियों को अपने कार्यों के निष्पादन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान एसडीएम के आज के रूख को देख अब यह अनुमान लगाया जाने लगा है कि शीघ्र ही चौगाईं प्रखंड व अंचल कार्यालय का अपना भवन होगा।

प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए चयनित भूमि पर भवन निर्माण की बाधाओं को शीघ्र करें दूर - एसडीएम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।