Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

दशहरा पूर्व असमाजिक तत्वों पर सख्त हुई पुलिस, जुआड़ियों को खदेड़ा

दशहरा पूर्व असमाजिक तत्वों पर सख्त हुई पुलिस, जुआड़ियों को खदेड़ा

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने शहर के विभिन्न हॉटस्पॉट एरिया में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेनिंग स्कूल सहित सार्वजनिक जगहों पर पुलिस ने जुआरियों को खदेड़ते हुए सख्त चेतावनी दी। इसका नेतृत्व डुमरांव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने किया। इस दौरान पुलिस को देखते ही जुआरी भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त किसी को भी नहीं बक्शा जायेगा और हर हाल में उनके विरुद्ध कारवाई की जाएगी।

दशहरा पूर्व असमाजिक तत्वों पर सख्त हुई पुलिस, जुआड़ियों को खदेड़ा

दुर्गापूजा को लेकर भी प्रशासन की चप्पे चप्पे पर विधिवत मॉनिटरिंग होगी, और ऐसी गतिविधियों वाले तत्वों को पकड़ थाने लाया जाएगा। इस दौरान पुलिस को देखते ही जुएड़ी भाग खड़े हुए। बता दें कि अनुमंडल पुलिस इन दिनों असामाजिक हरकतों में संलिप्त तत्वों पर विशेष नजर रख रही है। हाल ही में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में करीब 3 दर्जन बाईकों को जब्त किया गया था। ये उन बाइक सवारों की मोटरसाइकिलें थी बाइक को सरपट दौड़ाकर और साइलेंसर से पटाखे

दशहरा पूर्व असमाजिक तत्वों पर सख्त हुई पुलिस, जुआड़ियों को खदेड़ा

तथा हॉर्न बजाकर राहगीरों व स्कूल में पढ़ने आई बच्चियों को डरा रहे थे। यही नहीं लड़कियों की छुट्टी के दौरान मनचले सरेआम विद्यालयों के पास छिटकाशी भी करते थे। इसी एवज में एसडीपीओ द्वारा एंटी रोमियो अभियान के तहत कारवाई की गई। पुलिस की इन कारवाईयों से असामाजिक तत्वों और मनचलों में खौंफ उत्पन्न हो रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि अनुमंडल के विभिन्न थानों को निर्देशित किया गया है कि ऐसी करवाईयां जारी रखें और जरूरत पड़ने पर ऐसे तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।